Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM डॉ. मोहन ने शिवराज के संकल्प पर लगाया ब्रेक

भोपाल के रवींद्र भवन में मध्यप्रदेश सिविल सेवा परीक्षा-2019 एवं 2020 में चयनित 559 अधिकारियों को सीएम डॉ. मोहन यादव ने नियुक्ति पत्र दिए। कार्यक्रम में सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के संकल्प पर ब्रेक लगा दिया। मध्यप्रदेश गान के दौरान अधिकारी खड़े हुए, लेकिन सीएम ने उन्हें बैठने का इशारा किया।मध्य प्रदेश गान के समय बैठने को कहा कार्यक्रम में सभी लोग मध्य प्रदेश गान के लिए खड़े हुए। कुछ शब्द बोले गए कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सबको बैठने का इशारा किया। सभी के बैठने के बाद मध्य प्रदेश गान शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के समय ही खड़े रहना चाहिए।यह एक परंपरा बन गई है, लेकिन सभी गान में हम खड़े होने लगेंगे तो राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और अन्य गान में अंतर क्या रह जाएगा। बता दें कि मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि कि मध्य प्रदेश गान के दौरान हमें अपने स्थान पर खड़े हो जाना चाहिए।

 

 

Share This News :