Home > राज्यो से ,
बंगाल का बवाल पहुंचा दिल्ली, बीजेपी की केंद्र से दखल की मांग

पश्चिम बंगाल में टीएमसी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं के बवाल के बवाल का मामला दिल्ली तक पहुंच गया है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल बीजेपी ने नेता दिल्ली के नार्थ ब्लाक पहुंचे। बीजेपी नेताओं ने यहां पहुंचने की वजह बंगाल के हालात के बारे में गृह मंत्रालय को बताना बताया। इन नेताओं के मुताबिक जबसे तृणमूल सांसद सुदीप बंदोपाध्याय की गिरफ्तारी हुई है, त्रिणमूल के कार्यकर्ता बीजेपी के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं, लिहाजा केन्द्र सरकार इस मामले में दखल दे।

सांसदों के इस दल में बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गिया, बंगाल प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह, केन्द्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो समेत अन्य नेता मौजूद थे। सांसदों का कहना है कि एक ओर तृणमूल कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले हो रहे हैं, तो दूसरी ओर मुख्यमंत्री खामोश बैठी हैं। इन नेताओं का दावा था कि उनकी बात सुनने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने बंगाल के मामले की रिपोर्ट वहां से तलब की है।

वहीं ठीक इससे कुछ ही दूर कुछ देर बाद ही बंगाल में सीबीआई कार्रवाई के खिलाफ त्रिणमूल सांसदों ने साउथ ब्लाक के सामने प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस को उन्हे वहां से ले जाना पड़ा। इन सांसदों का कहना था कि बदले की मंशा से सीबीआई को इस्तेमाल किया जा रहा है।

वहीं गृह मंत्रालय ने लगातार तीसरे दिन बंगाल सरकार से इस मामले की रिपोर्ट मंगाई है। मौजूदा हालात को देखते हुए ये तय है कि नोटबंदी के बाद अब सांसदों की गिरफ्तारी केन्द्र और विपक्ष के बीच टकराव का एक और मुद्दा बनेगा।

Share This News :