Home > राज्यो से ,
सिंधिया का इंडी अलायंस पर हमला, कहा- ये घमंडी-अहंकारी-भ्रष्टाचारियों का गठबंधन

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंत्री व नेता क्षेत्रों का दौरा कर सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना पहुंचे। जहां उन्होंने मुरैना में आभार सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस को घमंड़ी, अहंकारी और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया।केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सुमावली में कहा कि भाजपा एक तरफ अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, आत्मनिर्भर भारत की स्थापना हो रही थी। तो दूसरी तरफ असम में लाठियां और पत्थर बरस रहे हैं। यह इन कांग्रेसियों की भारत जोड़ो यात्रा है। इनके भारत जोड़ो यात्रा की पूरी असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। सिंधिया ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर जनता का आभार व्यक्त किया।बता दें मुरैना शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सबसे पहले सबलगढ़ में आयोजित आभार सभा को संबोधित करने पहुंचे। सबलगढ़ में कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वे सुमावली विधानसभा स्थित जोधा बाबा मंदिर पर पहुंचे। यहां पर मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने चुनाव के बाद आभार सभा का आयोजन किया था। आभार सभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।

Share This News :