15 हजार रिश्वत लेते वनपाल को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी रिश्वतखोरी के मामले कम नहीं हो रहे हैं। ताजा मामला रतलाम जिले का है, जहां वन विभाग के वनपाल को लोकायुक्त पुलिस ने 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने की है।मामला रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र का है। वन विभाग के वनपाल बृजबिहारी लाल पुष्कर को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते इंस्पेक्टर दीपक सेजवार ने वन मंडल कार्यालय में ही रंगे हाथों पकड़ा है। समाचार के लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी। बता दें कि इसके पहले भी रतलाम वन मंडल में डीएफओ एसके पलास और रेंजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया जा चुका है। रतलाम वन मंडल अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें बहुत दिनों से मिल रही थी। लोकायुक्त की कार्रवाई से पूरे वन विभाग में हड़कंप की स्थिति है। आरोपी वनपाल के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न अधिनियमों के बारे में कार्रवाई की जा रही है।