Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
श्रीराम के स्वागत को तैयार देश, हर जगह उत्साह और उल्लास, भव्य-अलौकिक दिख रही अयोध्या

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे। इसके अगले दिन यानी 23 दिसंबर से मंदिर जनता के लिए खोले जाने की उम्मीद है। मंदिर में प्रतिष्ठा समारोह की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। पूरा देश पलके बिछाकर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक पल का इंतजार कर रहा है। हर कोई इन ऐतिहासिक पलों का साक्षी बनना चाहता है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ने लोगों से अपने घर पर ही रहकर इस पावन पल के साक्षी बनने की अपील की है।प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया। इसी बीच रामलला की मूर्ति की बेहद खास तस्वीर सामने आई। इसमें उनके पूरे स्वरूप को देखा जा सकता है। तस्वीर में रामलला माथे पर तिलक लगाए बेहद सौम्य मुद्रा में दिख रहे हैं।

Share This News :