Home > राज्यो से ,
भाजपा में इन सीटों पर बदल सकते हैं चेहरे

 एमपी विधानसभा चुनाव की तर्ज पर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई की गई ।  संघ से जुड़े सूत्रों ने बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान और उसके बाद संघ और भाजपा को जो फीडबैक मैदानी स्तर से मिला है इसी को ध्यान में रखते हुए 2024 की रणनीति बनाई । जीत हासिल करने के लिए सत्ता और संगठन के पदाधिकारियों को नए सिरे से जिम्मेदारी और कार्यक्रम सौंपे जाएंगे। मार्च के शुरुआत में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लग सकती है। इसे देखते हुए सभी अभी से तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि बैठक में लोकसभा की उन सीटों पर भी चर्चा हुई , जहां सत्ता—संगठन के नेताओं से संबंधित क्षेत्रों के जिताऊ प्रत्याशियों का फीडबैक मांगा गया है। भाजपा हाईकमान ने 7 सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा था। इसमें से 5 सांसद चुनाव जीत चुके हैं। मंडला और सतना सांसद विधानसभा चुनाव में पराजित हो गए हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार सातों सीटों पर नए चेहरे सामने आएंगे। इनके अलावा करीब आधा दर्जन से अधिक   संसदीय क्षेत्र भी हैं, जहां बदलाव संभावित माना जा रहा है। इनमें भिंड ,गुना ,ग्वालियर, मुरैना भोपाल, सतना ,सागर, मंदसौर, रीवा और राजगढ़ संसदीय क्षेत्र भी हो सकते हैं। मुरैना सांसद नरेंद्र सिंह तोमर अब बिधानसभा अध्यक्ष हैं,इसलिए नए उम्मीदवार की तलाश होगी .

Share This News :