Home > राज्यो से ,
मेला पानी ,पानी दुकानदार परेशान

 

ग्वालियर । श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला आज हुई बारिश से बदहाल स्थिति में आ गया। चारों तरफ कीचड़ और जगह, जगह पानी भर गया । अधिकांश दुकानें बंद रहीं और सैलानी भी कम संख्या में पहुंचे। थोड़ी ,बहुत भीड़ सिर्फ झूला सेक्टर में नजर आई । सड़कों की हालत बेहद खराब होने से लोग परेशान रहे। मेला की व्यवस्थाएं थोड़े से पानी बरसने से गड़बड़ा गई। इससे दुकानदार नाराज रहे। मेला व्यापारी संघ ने व्यापारीगण के साथ प्रशासन और मेले के ठेकेदारों की मेला सचिव के साथ बैठक में बातचीत हुई । आज हुई बारिश के कारण मेले की सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही विद्युत की समस्या भी व्यापारियों को झेलनी पड़ी । मेले में बने हर ब्लाक के पीछे सार्वजनिक शौचालय की स्थिति भी क्षतिग्रस्त पाई गई । बैठक में सभी ठेकेदारों को सचेत किया गया कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा रुपए लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता के नाम पर मेला की स्थिति शुन्य है। इसके लिए ठेकेदार को सख़्त आदेश दिया ।पुलिस विभाग से एवं प्राधिकरण से आग्रह किया कि हाथठेलो और फुथपात वालों के लिए वेकल्पिक स्थान चिन्हित किया जाए।मेला बैठक में महेंद्र भदकारिया महेश मुद्गल , अनिल पुनियानी , उमेश उप्पल , कल्ली पंडित , बन्टी भदौरिया , अनुज गुर्जर सुरेश हिरयानी , ललित अग्रवाल अचल भदकारिया, संतोष उपाध्याय मौजूद रहे।

Share This News :