Home > राज्यो से ,
कड़ाके की ठंड के बीच हुई एक घंटे की बारिश, बढ़ी ठिठुरन, लोगों ने लिया अलाव का सहारा

 ठंड के साथ साथ हुई बारिश ने ठिठुरन बढ़ा दी है। ठंडी हवा के बीच बारिश में आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया है। बीते सात दिन से लगातार ठंड का दौर जारी है और इस बारिश ने लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। बारिश के बीच लगातार जारी ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लोगों का कहना है कि इस बार की सर्दी उन्होंने सालों में नहीं देखी। लोगों का ये भी कहना है कि पहले ठंडी हवाओं से परेशान थे, लेकिन अब बारिश ने ठंड को और बढ़ा दिया है।मौसम विभाग ने जो पूर्वानुमान बताया था, उसके अनुसार मंगलवार को बारिश हुई और 1 घंटे की बारिश के बाद पारा फिर गिर गया और ठंड बढ़ गई। इस ठंड के बीच लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए।

Share This News :