Home > राज्यो से ,
भजनलाल सरकार को बड़ा झटका, मंत्री सुरेंद्र सिंह को मिली हार

राजस्थान |करणपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के रुपिंदर सिंह कुन्नर ने मंत्री सुरेंद्र सिंह को हरा दिया है। बता दें कि कांग्रेस ने ये सीट 12570 वोटों से जीती है। जीत के बाद कांग्रेस के नेताओं ने रुपिंदर सिंह कुन्नर को बधाई दी है। श्रीकरणपुर में कांग्रेस प्रत्याशी श्री रुपिन्दर सिंह कुन्नर को जीत की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत स्व. गुरमीत सिंह कुन्नर के जनसेवा कार्यों को समर्पित है। श्रीकरणपुर की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के अभिमान को हराया है। चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाकर आचार संहिता और नैतिकता की धज्जियां उड़ाने वाली भाजपा को जनता ने सबक सिखाया है।

Share This News :