मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का जबलपुर में हुआ जोरदार स्वागत
मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने जबलपुर में भंवर लाल उद्यान में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बलिदान के लगाए नारे। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव का आज डुमना एयरपोर्ट जबलपुर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डा. यादव का दोपहर करीब 12.30 बजे भोपाल से वायुयान द्वारा डुमना आगमन हुआ। उनके साथ खजुराहो के सांसद और भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री वी डी शर्मा भी थे। विमानतल पर मुख्यमंत्री की अगवानी लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने की।मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव का जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद डा. यादव जबलपुर आए है जिनके स्वागत में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी आए। भंवरताल गार्डन से वे संभागीय बैठक और आमसभा को संबोधित करेंगे। बाद में कैबिनेट की बैठक शक्तिभवन में होगी।