Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर मेला को आर टी ओ टेक्स पर मिली 50 प्रतिशत की छूट ,आदेश जारी

ग्वालियर (विनय शर्मा) : ग्वालियर व्यापार मेला को आर टी ओ टेक्स पर  50 प्रतिशत की छूट के आदेश देर रात जारी कर दिए गए हैं .बतादें की २५ दिसंबर से मेला शुरू हो चुका है. इस आदेश के जारी होने के बाद अब मेला में वाहनों की खरीद  पर  रोड टेक्स पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी .पिछले कई दिनों से इस आदेश का इन्तजार किया जा रहा था .सूत्रों का कहना है की मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने आज ही परिवहन मंत्री से चर्चा कर आदेश जारी करने को कहा था .सचिव सी बी चक्रवर्ती के नाम से आदेश जारी हुए हैं .

Share This News :