मंत्रिमंडल विस्तार कल, CM भजनलाल के बाद अब प्रदेशाध्यक्ष जोशी को भी दिल्ली बुलाया
राजस्थान में बहुप्रतिक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी शनिवार को दोपहर 3.15 बजे होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और बीजेपी अध्यक्ष सीपी जोशी को मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के नामों और उनके पोर्टफोलियो पर चर्चा के लिए दिल्ली बुला लिया गया है। शुक्रवार को सीएम भजनलाल शर्मा का राजभवन जाने का कार्यक्रम था। लेकिन फिर उन्हें अचानक दिल्ली से फोन कर बुला लिया गया। शनिवार दोहपर तीन बजे मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। बता दें कि राजस्थान में तीन दिसंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए। 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। उनके साथ दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें चलती रहीं। इससे पहले की सरकारों में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कभी भी इतना समय नहीं लगा।