Home > राज्यो से ,
'नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने

दिल्ली में आज जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारणी की अहम बैठक हुई। इस दौरान ललन सिंह ने पार्टी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद ललन ने नीतीश के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए।जनता दल यूनाइटेड से ललन सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू के अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी नेता केसी त्यागी का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जदयू का अध्यक्ष चुना गया है।

Share This News :