Home > राज्यो से ,
पति ने सपोर्ट किया तो डिप्टी कलेक्टर बनी पत्नी

इंदौर की सिम्मी यादव मध्य प्रदेश की ऐसी पहली बेटी बन गई हैं जिन्होंने लगातार तीन साल की परीक्षाओं को पास किया है। उन्होंने 2019, 2020 और 2021 की परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। सात महीने पहले 2020 एमपीएससी परीक्षा का इंटरव्यू रिजल्ट जारी हुआ था जिसमें सिम्मी यादव की मध्य प्रदेश में तीसरी रैंक बनी थी और आज चार साल बाद MPPSC Result 2019 इंटरव्यू का रिजल्ट जारी हुआ है जिसमें सिम्मी यादव की 14वीं रैंक आई है। इसके साथ ही 2021 की प्री परीक्षा भी सिम्मी यादव ने पास कर ली थी लेकिन 2020 इंटरव्यू में सिलेक्शन होने के बाद सिम्मी यादव ने 2021 मेंस का एग्जाम नहीं दिया था। हालांकि उनका कहना है कि उन्हें आईएएस बनना है और इसकी तैयारी जारी है। 2020 के रिजल्ट के मुताबिक वे डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी संभालने ही वाली थीं कि 2019 का भी रिजल्ट आ गया। अब उन्हें एक साल की सीनियरिटी का फायदा मिलेगा। एमपीपीएससी में प्री, मेंस और इंटरव्यू तीन चरणों में परिणाम आते हैं। 

मन विचलित हुआ तो भजन सुने
सिम्मी कहती हैं कि मैं बचपन से ही अधिकारी बनना चाहती थी। 2016 में मेरी शादी के बाद पति ने भी मुझे सपोर्ट किया और मैंने एमपीपीएससी में सफलता हासिल की। सिम्मी कहती हैं कि परीक्षा में सफल होने के लिए उन्होंने नींद त्यागी और मोबाइल से दूरी बना ली। वे दिन में परिवार की जिम्मेदारी पूरी करतीं और रात में पढ़ाई करतीं। सेल्फ स्टडी पर ही फोकस किया। इस दौरान जब भी मन विचलित हुआ तो भजन सुने और पहले प्रयास में ही मुख्य परीक्षा पास कर ली। शुक्रवार को इंटरव्यू का परिणाम आया, इसमें सफलता हाथ आई। अब पूरा परिवार खुश है।

Share This News :