कितनी पढ़ी लिखी है नई कैबिनेट, क्या करते हैं मंत्री और किस पर कितने अपराध ?
- मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट के सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। यादव ने पीएचडी की हुई है।
- सबसे कम शिक्षा प्राप्त मंत्री एदल सिंह कंसाना हैं। कंसाना आठवीं पास हैं। वहीं, एक अन्य मंत्री दिलीप अहिरवार 10वीं पास हैं।
- छह मंत्री ऐसे हैं, जिन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। इनमें सबसे अमीर मंत्री चैतन्य कश्यप, नारायण सिंह कुशवाह, करण सिंह वर्मा, नारायण सिंह पंवार, प्रद्युम्न सिंह तोमर और दिलीप जायसवाल शामिल हैं।
- 10 मंत्रियों के पास स्नाकोत्तर की डिग्री है। इनमें धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी, लखन पटेल, जगदीश देवड़ा, प्रतिमा बागरी, राधा सिंह, संपतिया उइके, कृष्णा गौर, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत और कुंवर विजय शाह शामिल हैं।
- छह मंत्रियों के पास स्नातक की डिग्री है। इनमें गौतम टेटवाल, राकेश शुक्ला, निर्मला भूरिया, राकेश सिंह, नागर सिंह चौहान और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं।
- छह मंत्रियों के पास पेशेवर स्नातक की डिग्री है। इनमें नरेंद्र शिवाजी पटेल, इंदर सिंह परमार, प्रहलाद सिंह पटेल, कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और राजेंद्र शुक्ला शामिल हैं।
-
क्या करते हैं मंत्री
?
कुल 31 मंत्रियों में से 24 ने खुद को किसान बताया है। इनमें से 12 मंत्रियों ने किसानी के साथ व्यापार, पेंशन या राजनीति को भी अपनी आय का जरिया बताया है। जिन सात मंत्रियों ने खुद को किसान नहीं बताया है, उनमें गौतम टेटवाल, प्रद्युम्न सिंह तोमर, राकेश सिंह, जगदीश देवड़ा, कृष्णा गौर, कैलाश विजयवर्गीय और चैतन्य कश्यप शामिल हैं। गौतम टेटवाल ने पेंशन को आय का स्त्रोत बताया है। वहीं, चैतन्य कश्यप ने व्यापार को कमाई का जरिया बताया है। कैलाश विजयवर्गीय, कृष्णा गौर, जगदीश देवड़ा और राकेश सिंह ने राजनीति को अपना पेशा बताया है।
किन मंत्रियों पर चल रहे आपराधिक मामले?
12 मंत्रियों पर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें गौतम टेटवाल, दिलीप अहिरवार, नारायण सिंह पंवार, प्रद्युम्न सिंह तोमर, लखन पटेल, नागर सिंह चौहान, इंदर सिंह परमार, दिलीप जायसवाल, तुलसीराम सिलावट, कैलाश विजयवर्गीय, गोविंद सिंह राजपूत और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। नई कैबिनेट में सबसे ज्यादा पांच मामले कैलाश विजयवर्गीय पर चल रहे हैं। वहीं, दिलीप अहिरवार पर तीन मामले चल रहे हैं। तीन मंत्रियों प्रद्युम्न सिंह तोमर, इंदर सिंह परमार और गोविंद सिंह राजपूत पर दो-दो मामले दर्ज हैं। अन्य सात पर एक मामला चल रहा है, जबकि 19 मंत्री ऐसे हैं, जिन पर कोई मामला दर्ज नहीं है।