Home > राज्यो से ,
सीएम मोहन यादव की विजयवर्गीय ने जमकर की तारीफ, बोले- मैं उनसे एजुकेशन में पिछड़ गया...इसलिए वे आज प्रदेश के CM

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधायक कैलाश विजयवर्गीय  ने सीएम मोहन यादव  की जमकर तारीफ की। दरअसल मोहन यादव 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार इंदौर आ रहे हैं। इसी को लेकर भाजपा द्वारा बड़ी तैयारी की जा रही है।इस दौरान कैलाश विजयवर्गीय ने मेरे और सीएम डॉक्टर मोहन यादव में है कई समानताएं हैं, लेकिन मैं उनसे एजुकेशन में पिछड़ गया। 230 विधायकों में मोहन यादव इकलौते विधायक हैं जिनके पास सबसे ज्यादा डिग्री हैं। सीएम वर्सेटाइल प्रतिभा के धनी हैं। इसलिए आज प्रदेश के सीएम हैं।
 

Share This News :