Home > राज्यो से ,
कोहरे के आगोश में होगा नए साल का आगाज, एक-दो जनवरी को कई शहरों में झमाझम वर्षा के भी आसार

भोपाल। प्रदेश में इस समय कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।भोपाल। प्रदेश में इस समय कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में भी न्यूनतम तापमान में गिरावट होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अभी तीन-चार दिन मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है। इस दौरान रात के तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 29 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में सक्रिय होने के आसार हैं। इसके प्रभाव से ऊपर के स्तर पर शुष्क एवं ठंडी पश्चिमी हवाएं आएंगी, लेकिन निचले स्तर पर नमी के साथ पूर्वी हवाएं चलेंगी। विपरीत दिशा की नम एवं शुष्क हवाओं का संयोजन होने से 30 दिसंबर से मप्र में बादल छाने लगेंगे। साथ ही रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है, जो दो जनवरी तक चल सकता है। विशेषकर एक-दो जनवरी को कई शहरों में झमाझम वर्षा हो सकती है। बादल बने रहने के कारण सुबह के समय घना कोहरा भी रहेगा।

Share This News :