एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित
मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार के गठन के साथ ही अधिकारियों की अपने अनुसार जमावट की जा रही है। इसी कड़ी में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी भी दी जा रही है। शनिवार को एडीजी रैंक के अधिकारियों को कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए संभाग आवंटित किए गए। अधिकारियों का काम कानून व्यवस्था एवं पुलिस के कार्यों से संबंधित निर्देशों का पालन करना। साथ ही पुलिस मुख्यालय से संबंधित विभिन्न शाखाओं का आपस में समन्वय स्थापित करा कर उनका निराकरण कराना है।साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी दो माह में कम से एक बार संभाग में दौरा करना और प्रत्येक माह वीसी के माध्यम से पुलिस के कार्यों की समीक्षा करना है। इसके अलावा कानून व्यवस्था, अन्य त्यौहार एवं आयोजन के दौरान पुलिस व्यवस्था की समीक्षा करना है। साथ ही अनियंत्रित एवं अनियमित ध्वनि विस्तारिक यंत्रों पर प्रतिबंध की समीक्षा, कार्यवाहक व्यवस्था व समयबद्ध समयमान/वेतमान प्रदान किए जाने की समीक्षा, प्रत्येक जिले में पुलिस बैंड का गठन, आदतन अपराधियों की जमानत के निरस्ती संबंध में विधिवत कार्य की समीक्षा, सीएम के निर्देशों का पालन करना है।