Home > राज्यो से ,
ग्वालियर -चम्बल से यह चेहरे आ सकते हैं मंत्रिमंडल में

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के लिए टॉप लीडरशिप के बीच मंथन चल रहा हे .ऐसे में  ग्वालियर -चम्बल संभाग से  मंत्रिमंडल में कौन विधायक स्थान ले सकते हैं इस को लेकर कई नाम चर्चा में हैं .मुरैना जिले से एदल सिंह कंसाना ,भिंड जिले की लहार से अम्ब्रीश शर्मा या मेंहगाव से राकेश शुक्ल या फिर भिंड से नरेंद्र सिंह कुशवाह यानि तीन में से किसी एक का आना संभव है.ग्वालियर जिले से प्रदुम्न सिंह तोमर ,नारायण सिंह कुशवाह और मोहन सिंह राठौर के नाम चर्चा में हैं . इनमें से कोई दो बनेगे .दतिया जिले के सेंवढ़ा से प्रदीप अग्रवाल , चंदेरी से रघुवंशी आ सकते हैं .अंचल  से पांच या छह विधायक ही मंत्री बनने के आसार दिखाई दे रहे हैं .

Share This News :