Home > राज्यो से ,
mp : मंत्रिमंडल विस्तार को अंतिम रूप आज संभव, नड्डा-शाह के साथ होगी CM की बैठक

मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को दिल्ली में प्रदेश के सांसदों को रात्रि भोज दिया। इसमें 26 सांसद शामिल हुए। इस दौरान विकसित भारत संकल्प यात्रा के समन्वय, भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रदेश में क्रियान्वयन और भारत सरकार के समक्ष लंबित प्रदेश से जुड़े विषयों पर संसदीय क्षेत्रवार चर्चा हुई।डा. यादव मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं से भेंट भी करेंगे। इसमें इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है।विधानसभा का सत्र समाप्त होने के बाद पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी दिल्ली पहुंच गए हैं।

Share This News :