Home > अपना शहर ,
राज्य स्तरीय पशु मेले में भैंस वंशीय प्रतियोगितायें सम्पन्न

मेला परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में पशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिसके तहत भैंस वंशीय पशु प्रतियोगितायें आयोजित की गईं।

जिनमें मुर्रा भैंस नस्ल में पप्पू गुर्जर दुल्लपुर की भैंस की प्रथम तथा राम अख्तियार गुर्जर की भैंस द्वितीय स्थान पर रही। इसी प्रकार स्थानीय भैंस प्रतियोगिता में किसन सिंह गुर्जर प्रथम और शौर्य चौहान सिद्धेश्वर नगर की भैंस द्वितीय स्थान पर, मुर्रा ओसर में अशोक सिंह की भैंस प्रथम व वकील सिंह की भैंस द्वितीय, भदावरी नस्ल में इंदर सिंह की भैंस प्रथम, राजेन्द्र सिंह की द्वितीय, स्थानीय ओसर नस्ल में छोटे गुर्जर प्रथम और कृष्ण सिंह द्वितीय, स्थानीय पाड़ा प्रतियोगिता में इंदर सिंह प्रथम और श्री कृष्ण गुर्जर द्वितीय, मुर्रा पाडा में सरनाम सिंह प्रथम व छोटू राजावत का पाडा द्वितीय स्थान पर रहे।

Share This News :