Home > अपना शहर ,
मेले में डॉग शो के लिये पंजीयन प्रारंभ

श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में आयोजित राज्य स्तरीय पशु मेले में डॉग शो का आयोजन 6 जनवरी को प्रात: 9 बजे से किया जायेगा। इस प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिये डॉग का पंजीयन 5 जनवरी को सायंकाल 4 बजे तक सभी पशु चिकित्सालयों में कराया जा सकता है।

      उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. ओ पी त्रिपाठी से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार डॉग शो में सम्मिलित होने के लिये पंजीयन फॉर्म शहर के सभी पशु चिकित्सालयों से प्राप्त कर 5 जनवरी तक जमा कराए जा सकते हैं। इसके संबंध में अधिकतम जानकारी के लिये मोबाइल नं. 94251-11995 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :