Home > अपना शहर ,
मंत्री श्रीमती माया सिंह आज विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह 5 जनवरी को ग्वालियर प्रवास पर रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। श्रीमती माया सिंह इस दिन प्रात: 9 बजे सात नम्बर चौराहा मुरार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यशाला का उदघाटन करेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे केंटोनमेंट क्षेत्र मुरार में सीवर लाईन का भूमि पूजन करेंगी।

श्रीमती माया सिंह दोपहर एक बजे गुरूद्वारा फूलबाग में गुरूगोविंद सिंह जी की 350वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। नगरीय विकास मंत्री सायंकाल 5 बजे श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले के शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी। यह कार्यक्रम मेला स्थित मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर में आयोजित होगा।

Share This News :