Home > अपना शहर ,
प्रभारी मंत्री ने दी प्रकाश पर्व गुरूगोविंद सिंह की जयंती पर शुभकामनायें

जिले के प्रभारी एवं किसान कल्याण व कृषि विकास मंत्री श्री गौरीशंकर बिसेन ने प्रकाश पर्व और सिख धर्म के दसवें गुरु गोविन्द सिंह जी की 350वीं जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

श्री बिसेन ने गुरु गोविन्द सिंह के आदर्शों और उपदेशों पर चलकर आपसी भाईचारे और शांति के वातावरण को मजूबत बनाने तथा प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आव्हान किया है।

Share This News :