Home > राज्यो से ,
लोकसभा से 49 विपक्षी सांसद और निलंबित

बड़ी संख्या में विपक्षी सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष संसद भवन परिसर में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। विपक्षी सांसदों ने संसद में परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास खड़े होकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सासंदों ने हंगामा शुरू कर दिया है। सांसद संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर गृह मंत्री से संसद में व्यान देने की मांग कर रहे हैं .

किन सांसदों का हुआ निलंबन

वी वेंथिलिंगम, गुरजीत सिंह औजला, सुप्रिया सुले, सप्तगिरि उलाका, अदूर प्रकाश, अब्दुल समद समदानी, मनीष तिवारी, प्रद्युत बार्दोलोई, गिरधारी यादव, गीता कोड़ा, फ्रांसिस्को सारदिन्हा, जगत रक्षम, एसआर पार्तिविवन, फारुख अब्दुला, ज्योत्सना महंत, ए गणेश मूर्ति, माला राय, वेलूसामी, ए चंदकुमार, शशि थरूर, कार्ति चिदबंरम, सुदीप बंदोपाध्याय, डिंपल यादव, हसनैन मसूदी, दानिश अली, खदीदुल रहमान, राजीव रंजन सिंह, डीएनवी सेंथिल कुमार, संतोष कुमार, दुआल चंद्र गोस्वामी, रवनीत बिट्टू, दिनेश यादव, के सुधाकरन, मोहम्मद सादिक, एमके विष्णु प्रसाद, पीपी मोहम्मद फैजल, साजदा अहमद, जसवीर सिंह गिल, महाबली सिंह, अमोल कोल्हे, सुशील कुमार रिंकू, सुनील कुमार सिंह, एचटी हसन, एम धनुष कुमार, प्रतिभा सिंह, थोल थोलमावलम, चंद्रेश्वर प्रसाद, आलोक कुमार सुमन, दिलेश्वर कामत को मंगलवार को लोकसभा से निलंबित किया गया है। संसद से मंगलवार को कुछ और विपक्षी सांसदों को निलंबित कर दिया गया। मंगलवार को निलंबित किए गए सांसदों में शशि थरूर, डिंपल यादव, मनीष तिवारी, सुप्रिया सुले और दानिश अली आदि का नाम शामिल है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्षी सांसदों को निलंबित करने का प्रस्ताव लोकसभा में पेश किया। इस प्रस्ताव में मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय समेत 49 सांसदों का नाम शामिल है। विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई है। 

Share This News :