Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
CM मोहन यादव ने विधानसभा के सदस्य की शपथ ली, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष नियुक्त

मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का चार दिवसीय पहला सत्र आज से शुरू होकर 21 दिसंबर तक चलेगा। इस सत्र में नई सरकार के विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया गया।मध्य प्रदेश विधानसभा सदन में अध्यक्ष की आसंदी के पीछे लगी पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर लगाई गई। पहले आसंदी के पीछे महात्मा गांधी और पंडित नेहरू की तस्वीर लगी हुई थी|मध्य प्रदेश 16वीं विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नरेंद्र सिंह तोमर नामांकन दाखिल किया है। नरेंद्र सिंह तोमर निर्विरोध चुने जाएंगे। उन्हें विपक्ष का साथ मिला है। प्रोटेम स्पीकर उन्हें शपथ दिलाएंगे। विधानसभा अध्यक्ष का चयन 20 दिसंबर को होगा।प्रोटेम स्पीकर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने विधानसभा की सदस्य के रूप में शपथ ली। वहीं, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने विधानसभा के सदस्य की शपथ ली। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और उप मुख्यमंत्री राजेश शुक्ला ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली। इनके अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिल्ली से विधायक नरेंद्र सिंह तोमर, इंदौर-1 से विधायक कैलाश विजयवर्गी, चुरहट से विधायक अजय सिंह राहुल भैया, नरसिंहपुर से विधायक और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने विधानसभा की सदस्यता के रूप में शपथ ली।

कमलनाथ को बाद में अलग से दिलाई जाएगी शपथ
16वीं विधानसभा के पहले सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत कई बड़े नेता इस सत्र में दिखाई नहीं देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस सत्र में उपस्थित न हो पाने के लिए पहले से ही आवेदन किया हुआ है। विदेश प्रवास के चलते उन्होंने इस सत्र में अनुपस्थित रहने की अनुमति मांगी है। विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव ने कमलनाथ का आवेदन स्वीकर भी कर लिया है। इस बार सत्र में मौजूद न रहने के चलते कमलनाथ को बाद में अलग से शपथ दिलाई जाएगी।

Share This News :