दिग्गी के भाई लक्ष्मण सिंह ने कहा भाजपा से सीखे कांग्रेस
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद भाजपा ने विधायक दल के नेता का चयन करने में भी को चौंका दिया। भाजपा ने उत्तर दक्षिण से विधायक डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुना। यादव बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह ने अपनी पार्टी को बड़ी सलाह दे दी है।लक्ष्मण सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भाजपा ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बना कर एक नई परंपरा शुरू की है। कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उम्मीद लगा कर बरसों पर से इंतजार कर रहे हैं, विपक्ष में उन्हें सर्वोच्च पद देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सकता है, जैसा खड़गे जी को नियुक्त किया है। बता दें कांग्रेस 14 दिसंबर को अपना विधायक दल का नेता चुनेगी। इसके लिए सभी विधायकों को भोपाल बुलाया गया है। बैठक पार्टी के प्रदेश कार्यालय में रखी गई हैं। लक्ष्मण सिंह का साफ इशारा हे की कांग्रेस को भाजपा से सीख लेकर नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष तय करना चहिये .