Home > अपना शहर ,
सैनिक सम्मेलन 09 जनवरी को

जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों एवं उनकी विधवाओं, आश्रितों की समस्या को सुनने व उनका समाधान करने के लिये जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा प्रतिमाह आयोजित किए जाने वाला पूर्व सैनिकों का सैनिक सम्मेलन 09 जनवरी को आयोजित किया जायेगा। यह सम्मेलन मुरार केन्ट बाज सिनेमा हॉल में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित होगा।

      जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन ए के एस पलवार ने जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों, उनकी विधवाओं और आश्रितों से आग्रह किया है कि वे 09 जनवरी को आयोजित सैनिक सम्मेलन में उपस्थित होकर अपनी समस्या का समाधान करायें। इस सम्मेलन में स्टेशन हैडक्वाटर एवं जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहकर पूर्व सैनिकों की समस्याओं का निराकरण करेंगे।

Share This News :