Home > अपना शहर ,
केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर आज करेंगे ग्वालियर व्यापार मेले का शुभारंभ

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण द्वारा आयोजित श्रीमंत माधवराव सिंधिया व्यापार मेले का शुभारंभ 5 जनवरी को सायं 5 बजे केन्द्रीय ग्रामीण विकास, पंचायतीराज, पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे।

      मध्यप्रदेश एक्सपोर्ट फैसिलिटेशन सेंटर मेला प्राधिकरण में सायं 5 बजे आयोजित मेले के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह करेंगी। विशेष अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री श्री संजय पाठक, महापौर ग्वालियर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती मनीषा यादव, विधायक श्री नारायण सिंह कुशवाह, विधायक श्री भारत सिंह कुशवाह, अध्यक्ष राज्य सामान्य निर्धन वर्ग कल्याण आयोग श्री बालेन्दु शुक्ला, ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं अध्यक्ष विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण श्री राकेश जादौन उपस्थित होंगे।

Share This News :