Home > अपना शहर ,
सीएम हैल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण त्वरित हो

खुले में शौच से मुक्त घोषित कराने के लिये प्रभावी कार्यवाही हो

कमिश्नर श्री रूपला ने समीक्षा बैठक में दिए अधिकारियों को निर्देश 

मुख्यमंत्री हैल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो। इस हैल्पलाईन में प्राप्त होने वाली समस्याओं का निराकरण होना ही पर्याप्त नहीं है। इसकी मंशा है कि ऐसी सभी समस्याओं का समुचित निराकरण हो जाए। मुख्यमंत्री हैल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण की समीक्षा जिले एवं विभागवार कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए। यह निर्देश ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला ने बुधवार को संभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास श्री बी एस जाटव, उपायुक्त राजस्व श्री विनोद भार्गव सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी मौजूद थे।

      कमिश्नर श्री रूपला ने अधिकारियों से कहा कि सुशासन, सरकार की पहली प्राथमिकता है। इसके लिये आम जन के साथ सीधा संवाद बना रहे। जनसुनवाई एवं मुख्यमंत्री हैल्पलाईन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण हो। मुख्यमंत्री हैल्पलाईन की शिकायतें एल-1 स्तर पर ही निराकृत हो जाएँ। उन्होंने कहा कि ज्यादा समय तक लंबित शिकायतों पर कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही भी होगी।

      कमिश्नर श्री रूपला ने नगर उदय अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत की समीक्षा करते हुए कहा कि शहरी क्षेत्र के लोग शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहें। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों में स्वच्छता और खुले में शौच से मुक्त घोषित करने के कार्य प्रभावी ढंग से हों। बैठक में हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही कल्याणकारी योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होंने रोजगारमूलक योजना से अभी तक वितरित हुए ऋण अनुदान की भी समीक्षा की।

      कमिश्नर श्री रूपला ने बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, महिला-बाल विकास सहित अन्य विभागों की विस्तार से समीक्षा की।

Share This News :