Home > अपना शहर ,
ग्वालियर-चंबल संभाग में विद्युत बचत हेतु 10 लाख एक हजार से अधिक एलईडी बल्ब का वितरण

विद्युत बचत को लेकर हर परिवार से एलईडी बल्बों को खरीदने का सिलसिला जारी है। ग्वालियर-चंबल संभाग में अब तक 10 लाख एक हजार 768 बल्बों की खरीदी की जा चुकी है।

      कमिश्नर ग्वालियर संभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सर्वाधिक 4 लाख 13 हजार 964 एलईडी बल्बों की बिक्री ग्वालियर जिले में की गई है, एक लाख 05 हजार 197 बल्बों की बिक्री गुना जिले में, 68 हजार 524 बल्बों की बिक्री अशोकनगर, 88 हजार 733 बल्बों की बिक्री शिवपुरी जिले में और 45 हजार 80 बल्बों की बिक्री दतिया जिले में की गई है। इसी प्रकार चंबल संभाग के मुरैना जिले में एक लाख 26 हजार 394, भिण्ड जिले में एक लाख 30 हजार 152 तथा श्योपुर जिले में 23 हजार 724 एलईडी बल्बों की बिक्री की गई है।

Share This News :