Home > अपना शहर ,
लोक लेखा समिति आज विभागीय अधिकारियों से चर्चा करेगी

कमिश्नर श्री रूपला ने बैठक के पूर्व की तैयारियों की समीक्षा 

मध्यप्रदेश विधानसभा की लोक लेखा समिति चार दिवसीय भ्रमण पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों पर है। समिति द्वारा विभागीय अधिकारियों से चर्चा तथा स्थल निरीक्षण भी किया जा रहा है।

      यह 18 सदस्यीय समिति 5 जनवरी को पूर्वान्ह 10.30 बजे मोटल तानसेन के सभाकक्ष में अधिकारियों से बैठक करके चर्चा करेगी। बैठक की अध्यक्षता समिति के चेयरमेन श्री महेन्द्र सिंह कालूखेड़ा करेंगे। समिति में सभी मेम्बर सहित ग्वालियर के कमिश्नर श्री शिवनारायण रूपला, कलेक्टर डॉ. संजय गोयल, पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष उपस्थित रहेंगे। बैठक में विभागीय अधिकारियों में परिवहन, पर्यटन, खनिज, संसाधन, वाणिज्यिककर, आबकारी, वन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी शामिल हैं।

      ग्वालियर संभाग के कमिश्नर श्री एस एन रूपला ने आज इन विभागों के संभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सम्पूर्ण जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें। बैठक के पश्चात समिति दोपहर एक बजे ग्वालियर से शिवपुरी के लिये प्रस्थान करेगी।

Share This News :