Home > अपना शहर ,
फुले जयंती के अवसर पर शौच मुक्त अभियान का हुआ शुभारंभ

भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र ग्वालियर से संबद्ध झण्डा का पुरा युवक मण्डल द्वारा खुले में शौच मुक्त अभियान का शुभारंभ मंगलवार को माँ सावित्री बाई फुले जयंती पर किया गया। एक माह के कार्यक्रम में लोगों को मण्डल द्वारा शौच के लिये बाहर जाने वाले महिला एवं पुरूषों को रोकना एवं घर-घर शौचालय बनाने को कहा।

माँ सावित्रीबाई फुले जयंती के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता डॉ. भारत सिंह सरपंच ग्राम ओड़पुरा जिन्होंने बच्चों एवं युवाओं को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को शिक्षा की ओर अग्रसर करने के लिये कहा तथा अपने घर में बनाये गए शौचालयों का उपयोग करने पर जोर दिया।  

     इसी क्रम में गुरूकुल विद्या मंदिर के संचालक श्री सुरेश कुशवाह जी ने बच्चों और महिलाओं को माता सावित्री बाई फुले के पदचिन्हों पर चलने की प्रेरणा दी और समाज को शिक्षा में आगे आने के लिये कहा। स्कूल के शिक्षक प्रेम सिंह कुशवाह, रघुवीर सिंह, शिव सिंह, सुमन, रानी, कविता, मीना आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

     कार्यक्रम का संचालन युवा मण्डल के अध्यक्ष श्री केदार कुशवाह ने किया एवं उपाध्यक्ष महेश कुशवाह ने सभी अतिथियों एवं युवाओं का स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित झण्डा का पुरा युवा मण्डल अरविंद कुशवाह सचिव ने सभी का आभार व्यक्त किया।

     कार्यक्रम में सहसचिव श्री राहुल कुशवाह, कोषाध्यक्ष  श्री कुंदन, प्रेम, नरेन्द्र, सोनू, कमल, महेश, बृजेश, देवेन्द्र, राजकिशोर, अजय, गोलू, सूरज, गिर्राज, पप्पन, अभिषेक आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share This News :