सिंधिया महल की सीट को बड़ा झटका, मामी माया सिंह को मिली करारी हार
ग्वालियर की पूर्व विधानसभा पर भाजपा की ओर से सिंधिया घराने की मामी यानि की माया सिंह पर पूरा भरोसा जताया गया था। वहीं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने भी पूर्व मंत्री माया सिंह को जिताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने क्षेत्र में कई जगह पर कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारी की कई सभाएं और बैठक भी की थी। बावजूद इसके कांग्रेस के वर्तमान विधायक डॉक्टर सतीश सिकरवार ने सिंधिया घराने की मामी और पूर्व मंत्री माया सिंह को लगभग 16000 मतों से हराया है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने उनकी जीत का स्वागत किया।मिठाईयां खिलाकर जीत का जश्न में मनाया।
कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद: सतीश सिकरवार :पत्रकारों से चर्चा के दौरान डॉक्टर सतीश सिकरवार ने प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति को लेकर कहा कि जो सरकार बन रही है। वह पहले भी खरीद फरोख्त करके बनाई गई थी। आज भी वही होने जा रहा है। चुनाव से 1 दिन पहले तक भाजपा द्वारा लोगों के खाते में पैसे डाले गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी जीत के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारी और सबसे अधिक ग्वालियर की जनता का धन्यवाद अर्पित किया है।