भाजपा सत्ता में आई तो सीएम कौन ,उषा किरण पैलेस में लिखी पटकथा
मध्य प्रदेश में मतगणना से पहले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ग्वालियर पहुंचे। सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उषा किरण पैलेस में चुनाव के नतीजों को लेकर मंथन किया। सूत्रों का कहना हे कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो सीएम कौन होगा इस विषय पर भी चर्चा हुई हे , बताया गया हे कि उषा किरण पैलेस होटल में सीएम पद की पटकथा लिखी जा चुकी है.मुकाबला एक बार फिर शिवराज और नरोत्तम मिश्रा के बीच बताया जा रहा है .हांलाकि मुख्यमंत्री पद के दावेदारों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ,केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ,पार्टी के राष्ट्रिय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ,केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ,आदवासी चेहरा केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,दलित चेहरा राजयसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी प्रमुख हैं .