Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
बी डी शर्मा ,केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा इन सीटों पर लगी
मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों में अब दो ही दिन शेष है। ऐसे में राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी हार-जीत का गणित लगाना शुरू कर दिया है। इधर, एग्जिट पोल के आंकड़ों से कांग्रेस को झटका लगा है और प्रदेश में भाजपा सरकार बनती हुई दिख रही है, हालांकि वास्तविक आंकड़े रविवार को ही पता चलेंगे। ऐसे में ग्वालियर -चम्बल संभाग की 34 सीटों का सर्वे ज्यादातर कांग्रेस के पक्ष में जाता दिखाई दे रहा है ,जबकि भाजपा के तीन बड़े नेता इस अंचल से ही आते हैं .भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बी डी शर्मा ,केंद्रीय मंत्री द्वय नरेंद्र सिंह तोमर और ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा इन सीटों पर लगी हुई है .