Home > अपना शहर ,
मेयर इन काउंसिल की बैठक में लिए गए अनेक निर्णय

मेयर-इन-काउंसिल की बैठक आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिये गये। बैठक में निगमायुक्त श्री अनय द्विवेदी,  à¤®à¥‡à¤¯à¤°-इन-काउंसिल के सदस्य श्री गंगाराम बघेले, श्री सतीश बोहरे, श्रीमती मीना जाटव, श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री खेमचन्द गुरवानी, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, श्री केशव सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह (गुड्डू तोमर), सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में खुले में शौच से मुक्त घोषित करने की निर्धारित प्रक्रिया से अवगत कहोने एवं गठित समिति द्वारा वार्ड में भ्रमण करने के उपरांत नगर निगम ग्वालियर के आंतर्गत वार्ड क्रमांक 01, 02, 10, 15, 16, 20, 33, 36, 52, 53, 55, 56, 59, 60, 61, 62, 63, 64, 65 एवं 66 सहित कुल 20 वार्ड को ख्ुाले में शौच मुक्त घोषित करने संबंधी निगमायुक्त के प्रस्ताव को स्वीकृत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए सम्प्त्तिकर की दरें, वार्षिक भाडा मूल्यांकर की दरें, परिक्षेत्र एवं अन्य उपकरों के अवधारण के संबंध में आयुक्त के प्रस्ताव पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव परिषद की ओर प्रेषित किया गया। इसके साथ ही अमृत योजनांतर्गत तैयार की गई जलप्रदाय की कॉन्सेप्ट रिपोर्ट के संबंध में प्राप्त निगमायुक्त के प्रतिवेदन पर चर्चा की गई तथा प्रजेन्टेशन देखकर सदस्यों ने अपने सुझाव अंकित कराए। इसके साथ ही अन्य बिन्दुओ पर चर्चा कर निर्णय लिए गए।

Share This News :