कड़वा सच : भाजपा v भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी उम्मीदवारों को हराने में लगे रहे
(विनय शर्मा )कड़वा सच यही है कि भाजपा बनाम भाजपा चुनाव लड़ रही थी यानि एक दूसरे के गुट के लोग भाजपा को हराने का काम करते रहे और कांग्रेस के बड़े नेता पार्टी उम्मीदवारों को हराने में लगे रहे .यह हालात सिर्फ ग्वालियर जिला ही नहीं समूचे अंचल और प्रदेश कि कई सीटों पर रही है .नतीजे जो भी आएं पर हकीकत यही है की करोड़ों कि सम्पति अपनी -अपनी पार्टी में रहकर बनाने बालों ने अपनी -अपनी पार्टी के खिलाफ काम किया .
भाजपा कि बात करें तो जहाँ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक चुनाव लड़ रहे थे वहां मूल भाजपा के नेताओं ने खेला किया और जहाँ मूल पार्टी उम्मीदवार थे वहां दूसरे के गुट के समर्थकों ने खेला किया .यह बात भाजपा में चर्चा का विषय बना हुआ है .यानि पार्टी आपस में ही दो चार हो रही थी . कमोवेश यही स्थिति कांग्रेस पार्टी में रही .पार्टी के बड़े नेताओं ने कई कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए एक भी दिन चुनाव प्रचार नहीं किया ,भाजपा में रहकर उपकृत होने बाले नेता जो अब कांग्रेस में हैं ने तो महल के लिए काम किया .ग्वालियर जिला समेत पूरे अंचल में कांग्रेस नेताओं की गुटबाजी चुनाव में हाबी रही .कमलनाथ समर्थक उम्मीदवारों को हराने के लिए कांग्रेस का दूसरा बड़ा गुट पूरे चुनाव में काम करता रहा .देखना अब यह होगा की जनता ने किसका साथ दिया .तीन दिस्मबर को सबका किया धरा सामने आजायेगा .