Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रदेश के पांच जिलों में बारिश, 24 घंटे में 14 जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब प्रदेश के कई शहरों में दिखने लगा है। ठंडी हवाओं के चलने से अब रात में पारा पारा गिरने लगा है। आने वाले दिनों में प्रदेश के कई शहरों में सर्दी बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम विभाग ने रविवार को जानकारी दी कि उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश के पांच शहरों में बारिश दर्ज की गई। सोमवार को 14 शहरों में भारी बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो इस गतिविधि के कारण अभी दिन के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि हवाओं के साथ नमी आने से रात में तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी। 30 नवंबर के बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में दिसंबर के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना नहीं है। प्रदेश में सबसे ठंडा उमरिया रहा। यहां न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 

खरगोन में सबसे ज्यादा बारिश 
रविवार को प्रदेश के पांच शहर खरगोन, रतलाम, इंदौर, धार, उज्जैन में बारिश हुई। इस दौरान खरगोन में 24 मिलीमीटर, रतलाम में 18, इंदौर में 7, धार में 7 और उज्जैन में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। अगले 24 घंटे में खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन और देवास में भारी बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा बुरहानपुर, खंडवा, मंदसौर, रतलाम, सीहोर और हरदा में गरज चमक के साथ बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके अलावा भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, गुना, राजगढ़, जबलपुर, बैतूल, नीमच, सिवनी, मदमोह, सागर, विदिशा, रायसेन में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है।

Share This News :