Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
राज्यसेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित, 290 पदों के लिए 1046 का चयन

मध्य प्रदेश लोकसेवा आयोग ने शनिवार को राज्यसेवा मुख्य परीक्षा (2021) का परिणाम जारी कर दिया है। निर्धारित पद से तीन गुना से अधिक अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 290 विभिन्न पदों के लिए 1046 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने 248 मुख्य और 42 प्रावधिक भाग में परिणाम निकाला है। अब चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। फिलहाल साक्षात्कार की तारीख तय होना बाकी है। मुख्य परीक्षा 17 से 22 जुलाई 2023 के बीच करवाई गई। आयोग ने दस संभागों में परीक्षा केंद्र बनाए थे। 290 में से 68 सामान्य, 34 एससी, 67 एसटी, 91 ओबीसी, 30 ईएसडब्ल्यू पद रखे थे। इनमें जिला पंजीयक, सहायक संचालक, डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, वाणिज्य कर अधिकारी, उप पुलिस अधीक्षक, श्रम अधिकारी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास आयुक्त, नायब तहसीलदार, सहायक श्रम अधिकारी, वाणिज्यिक कर निरीक्षक सहित अन्य विभागों के पद शामिल थे।

Share This News :