Home > राज्यो से ,
भितरघातियों की सूचि के साथ कांग्रेस उम्मीदवार भोपाल बुलाये
प्रदेश कांग्रेस ने विधानभसा चुनाव के 230 प्रत्याशियों को भितरघातियों और अन्य कुछ बिंदुओं पर जानकारी के साथ 26 नवंबर को भोपाल बुलाया है। प्रत्याशियों ने 25 नवंबर को अपने-अपने साधनों से भोपाल रवाना होने की तैयारी कर ली है। प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ से इन प्रत्याशियों की सामूहिक और व्यक्तिगत चर्चा भी होने की उम्मीद है। हालांकि कांग्रेस ने अपने स्तर पर अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से नतीजों की जानकारी ले ली है। अब कमल नाथ प्रत्याशियों से सीधे चर्चा कर पूछेंगें कि चुनाव में जीत की कितनी संभावनाएं हैं और यह भी बताया जाएगा, नजदीकी मामला फंसने पर सत्ता पक्ष किस तरीके से नतीजों के अपने पक्ष में करने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपना सकती है और उनसे कैसे बचा जा सकता है।