Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
MP : कांग्रेस नेता के बेटे की ब्राजील में मौत

मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस के नेतवास गांव के रहने वाले 23 साल के छात्र की ब्राजील में मौत हो गई। ब्राजील पुलिस ने मौत की वजह बीमारी बताई है। वह घर का इकलौता बेटा था। कांग्रेस नेता शेर सिंह सरदार का इकलौता बेटा नवजोत सिंह अमेरिका के कैलिफोर्निया में दो महीने पहले बीबीए की पढ़ाई करने के लिए गया था।जानकारी के मुताबिक, नवजोत सिंह कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की ओर से साथियों के साथ 10 दिन के टूर पर ब्राजील गया था। यहां तीन दिन पहले नवजोत और चंडीगढ़ के रहने वाले अन्य साथी की तबीयत बिगड़ गई। दोनों को ब्राजील के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां नवजोत सिंह ने शुक्रवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं, दोस्त की हालत नाजुक बनी हुई है।

Share This News :