Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महाराज भाजपा ,नाराज भाजपा और मूल भाजपा का क्या नतीजों पर पड़ेगा असर
महाराज भाजपा ,नाराज भाजपा और मूल भाजपा का क्या नतीजों पर पड़ेगा असर .यह बात भाजपा में ही चर्चा का विषय बना हुआ है .साथ ही इस बात को कांग्रेस ने भी खूब उछाला है .महाराज ,नाराज और मूल भाजपा का चुनाव में समन्वय हो पाया या नहीं ,यह तो साफ दिखाई दिया कि जिनके टिकिट कटे वे और अन्य कारणों से नाराज रहे नेता और कार्यकर्त्ता चुनाव में कहीं नजर नहीं आये .यह तो हुआ नाराज भाजपा का रोल ,मगर क्या नाराज नेता चुनाव को प्रभावित कर पाए या नहीं ,यह तो तीन दिसंवर को ही पता चलेगा .खास बात यह भी है कि मूल भाजपा भी महाराज भाजपा के साथ न के बराबर खड़ी नजर आई .हांलाकि चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बैठक और सभाएं जरूर की .इन नेताओं के दौरे कितना प्रभाव और समन्वय बैठा पाया चुनाव परिणाम के साथ ही पता लगेगा .