Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महल को झटका देकर सतीश ने सभी को चौंकाया , माया सिंह के प्रस्तावक ने भाजपा छोड़ी ,कांग्रेस में शामिल

ग्वालियर | भारतीय जनता पार्टी को ग्वालियर में एक के बाद एक झटके लग रहे हैं ,कई भाजपा नेताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है |आज तगड़ा झटका तब लगा जब ग्वालियर पूर्व से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती माया सिंह के नामांकन फॉर्म में प्रस्ताबक बरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट पंकज पालीवाल ,भाजपा के पूर्व उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ,भाजपा नेत्री सीमा शर्मा समेत  40भाजपा कार्यकताओं ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सद्स्य्ता ग्रहण करली | सवाल यह उठता है की जब 40 साल पुराने कार्यकर्त्ता पार्टी छोड़ रहे हैं और खासकर बे नेता जो भाजपा उम्मीदवार के प्रस्तावक हों |कांग्रेस में शामिल होने बाले नेताओं का कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ,जिला अध्यक्ष डॉ .देवेंद्र शर्मा और महापौर शोभा सिकरवार  ने आत्मीय स्वागत किया | विधायक सतीश सिकरवार ने भाजपा उम्मीदवार माया  सिंह  के प्रस्तावक भाजपा नेता पंकज पालीवाल को कांग्रेस   में शामिल कराकर सबको चौंका दिया है | सभी भाजपा की नीतियों से दुखी होकर भाजपा छोड़ने पर मजबूर हुए हैं | उन्होंने  कहा की हम सब ने  डॉ . सिकरवार की शानदार कार्यशैली से प्रभावित होकर पार्टी छोड़ी है | अब कांग्रेस को जिताने के लिए प्रण ,प्राण से जुटेंगे |बतादें अभी हाल ही में भाजपा के दो पूर्व विधायक विजेंद्र तिबारी और मदन कुशवाह कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं |

Share This News :