Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
आएंगी प्रियंका गांधी

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अब राजनीतिक दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी मालवा और विंध्य के दौरे पर आएंगी। वे आठ नवंबर को इंदौर जिले के सांवेर और देवास जिले के खातेगांव में जनसभा को संबोधित करेंगी। वहीं, अगले दिन नौ नवंबर को विंध्य में बड़ी रैली को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी का यह छटवां दौरा है। इससे पहले प्रियंका गांधी जबलपुर, ग्वालियर, धार, मंडला और दमोह में जनसभा कर चुकी हैं। 

Share This News :