Home > राज्यो से ,
मुख्यमंत्री को ईडी ने भेजा नोटिस, दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने नोटिस भेजा है। नोटिस में उन्हें दो नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री को सीबीआई अप्रैल महीने में पूछताछ के लिए बुला चुकी है। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल से ईडी दिल्ली की नई शराब नीति मामले में पूछताछ करेगी।