Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- राम मंदिर स्थापित करने का संकल्प मेरी दादी ने लिया था

राम मंदिर को लेकर आए दिन पक्ष और विपक्ष के बयान सामने आ रहे हैं। फिर चाहे राम मंदिर में न्योता देने को लेकर बयान दिए जा रहे हो या फिर उन बयानों का पलटवार, ऐसा ही एक पलटवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में सलमान खुर्शीद के बयान पर पलटवार किया।दरअसल राम मंदिर के शुभारंभ को लेकर सलमान खुर्शीद का एक बड़ा बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा था कि राम मंदिर भाजपा का अकेले का मंदिर नहीं है फिर वहां पर केवल भाजपा के नेताओं को ही क्यों बुलाया जा रहा है। जिस पर पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि अगर सलमान खुर्शीद जी बाकी दलों की यह वास्तविक दिल की बात होती, तो उनके कार्यकाल में उनके मुंह से एक शब्द क्यों नहीं निकला राम मंदिर का। उनके कार्यकाल में राम मंदिर स्थापना की बात पर कोई कार्य क्यों नहीं हुई। चट भी मेरी पट भी मेरी यह नहीं चलेगा। राम मंदिर स्थापित करने का संकल्प मेरी दादी ने उस जमाने में लिया था। जब इस पूर्ण सोच विचारधारा की श्री गणेश की गई थी और आज यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल में संभव हो पाया है।

Share This News :