पहली वार सिंधिया महल में नारेवाजी ,गार्ड से झूमा झटकी -गाड़ी के आगे लेटे
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जारी पांचवी लिस्ट के बाद बवाल मच गया है। बता दें कि भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में ग्वालियर की पूर्व विधानसभा से पूर्व मंत्री माया सिंह को टिकट दिया है। जबकि भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल इस सीट से अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। जैसे ही पांचवी लिस्ट आने पर माया सिंह के नाम का ऐलान हुआ, मुन्नालाल गोयल के समर्थक इकट्ठा होना शुरू हो गए। उसके बाद उनके समर्थकों ने मुरार के बारादरी चौराहे पर चक्का जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया।
गोयल के समर्थकों ने किया जमकर प्रदर्शन
मुन्नालाल गोयल के समर्थक सुबह होते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल तक पहुंच गए। इस दौरान महल पर तैनात गार्ड ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे झूमाझट भी हुई और वहां लगे बैरिकेड को लांघते हुए महल के मुख्य द्वारतक पहुंच गए। यहां डेढ़ से दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुन्नालाल गोयल के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। हद तो तब हो गई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया महल से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उनकी गाड़ी के आगे भी लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।महल में ऐसा करने की किसी ने पहली बार हिम्मत जुटाई की टिकिट कटने पर हंगामा मचाया और श्री सिंधिया का रास्ता रोका गया |भाजपतों ने इस तरह के कृत्य की आलोचना की है|