Home > राज्यो से ,
संघ के पूर्व प्रचारकों ने मप्र के चुनाव में उतारे आठ उम्मीदवार

आरएसएस के पूर्व प्रचारकों और कार्यकर्ताओं द्वारा बनाई गई जनहित पार्टी Janhit Party ने मप्र विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें आठ उम्मीदवारों के नाम जारी किए गए हैं। अगली सूची भी जल्द घोषित करने की बात कही गई है। 

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव
भिंड से शीतल सिंह भदौरिया, ग्वालियर दक्षिण से गोपाल जायसवाल, सतना से राहुल सिंह, मऊगंज से ददन प्रसाद मिश्र, छिंदवाड़ा के सौसर से प्रदीप ठाकरे, कालापीपल से चंद्रशेखर पाटीदार, इंदौर चार से विजय दुबे, इंदौर पांच से डॉक्टर सुभाष बारोड। 

सभी उम्मीदवार आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं
जनहित पार्टी ने जो भी उम्मीदवार घोषित किए हैं सभी आरएसएस की पृष्ठभूमि से जुड़े हुए हैं। सभी ने आरएसएस में सीधे या आरएसएस के प्रकल्पों में कई वर्षों तक कार्य किया है। इंदौर में आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के संस्थापक अभय जैन ने कहा कि हम आरएसएस से कभी अलग नहीं हुए। हम पहले भी आरएसएस से जुड़े हुए थे और आज भी जुड़े हुए हैं। आरएसएस किसी भी एक पार्टी को अपनी पार्टी नहीं मानता। जो भी आरएसएस की विचारधारा को सपोर्ट करता है आरएसएस उसे स्वयं आगे बढ़ाता है। 

Share This News :