Home > अपना शहर ,
इन संसाधनों से स्वच्छता अभियान में आएगी तेजी: महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर

स्वच्छता के लिए 22 नई जेटिंग मषीनेें, 15 ट्रेक्टर एवं 10 ट्रालियों का हुआ पूजन

नगर निगम के स्वच्छता अमले में आज से ये नए वाहन शामिल होने से स्वच्छता अभियान में और तेजी आएगी तथा अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वच्छता कार्य में सुगमता होगी। यह बात महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर ने आज बालभवन के सामने फायर बिग्रेड कार्यालय के बाहर निगम द्वारा क्रय किए गए नए वाहनों के पूजन के अवसर पर व्यक्त किए। इस अवसर पर एमआईसी सदस्य श्री धर्मेन्द्र राणा, श्री केशव ंिसह, श्रीमती नीलिमा शिन्दे, पार्षद श्री जबर सिंह सहित श्री शिवराम वर्मा, श्री जीतेन्द्र सिंह, नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि भारत स्वच्छता मिशन के तहत नगर निगम ग्वालियर द्वारा ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए अनेक कार्य किए जा रहे हैं तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरुक भी किया जा रहा है। इसी के तहत शहर के सार्वजनिक शौचालयों, डिवाइडरों इत्यादि की प्रतिदिन सफाई व धुलाई के लिए नगर निगम द्वारा 22 नई जेटिंग मशीन, कचरा परिवहन के 15 नए ट्रेक्टर, 10 नई ट्रोलियां क्रय की गई हैं, जिनका पूजन आज महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया।
नोडल अधिकारी कार्यशाला श्री प्रदीप वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्वालियर को स्वच्छता में नम्बर वन बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ग्वालियर द्वारा 22 नई जेटिंग मशीनें, कचरा परिवहन के 15 नए ट्रेक्टर, 10 नई ट्रोलियां क्रय की गई हैं जो कि प्रत्येक क्षेत्रीय कार्यालयवार एक-एक प्रदान की जाएगी। जिससे सभी क्षेत्रों में सफाई कार्य बेहतर तरीके से किया जा सके।

    

Share This News :